दिशोम गुरू शिबू सोरेन का दिल्ली मे निधन, झारखंड मे शोक की लहर

0
Screenshot_20250804_103659_Chrome

तीन दिनो की राजकीय शोक घोषित,4 और 5 अगस्त को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेगे

RANCHI:  81 वर्षीय  झारखंड के दिशोम गुरू  एव पूर्व मुख्‍यमंत्री शिबू सोरेन का सोमवार 4 अगस्‍त की सुबह दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल मे निधन हो गया।

झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के संस्थापक और झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दिशोम गुरू शिबू सोरेन अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड गये है।

शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिनो की राजकीय शोक घोषित किया गया है चार और पाच अगस्त को सरकारी कार्यालय बंद रहेगे। राष्ट्रीय झंडा आधा झुका रहेगा।

उनके निधन की खबर उनके बेटे और झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर साझा किया।

वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। दिल्‍ली के सर गंगा राम अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा था। शिबू सोरेन के निधन की सूचना से पूरे झारखंड मे शोक की लहर दौड पडी।

शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर दिल्ली से रााँची लाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों