राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत छाप छोड़ गई यात्रा, वड़ोदरा का धन्यवाद : संजय सेठ
वड़ोदरा में सम्पन्न हुई 16 किमी की राष्ट्रीय एकता यात्रा
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ हुए शामिल, पटेल के सपनों का भारत बनाने का संकल्प
562 रियासतों को एकजुट करने पर 562 पौधे लगाए गए
RANCHI: आज गुजरात के वड़ोदरा में सरदार पटेल के 150वीं जयंती वर्ष पर भव्य राष्ट्रीय एकता पदयात्रा निकाली गई।
इस पदयात्रा में केंद्रीय युवा मामलों के मंत्री मनसुख मंडाविया, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, रक्षा राज्य मंत्री और रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ, वड़ोदरा भाजपा अध्यक्ष डॉ० जय प्रकाश सोनी, गुजरात सरकार में मंत्री बहन मनीषा वकील और प्रद्युम्न वज़ा, मेयर पिंकी बेन सोनी भी मौजूद रहे।

16 किलोमीटर तक की इस पदयात्रा में हजारों लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई। पदयात्रा के समापन पर भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम० वेंकैया नायडू जी का उद्बोधन हुआ।
पदयात्रा से पूर्व स्मृति उद्यान में 562 रियासतों को एकजुट करने वाले सरदार पटेल की स्मृति में 562 पौधे लगाए गए। इसके बाद शुरू हुई पदयात्रा का दर्जन भर से अधिक स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया,
जिसमें विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं, स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों व अन्य संगठन की लोगों के साथ वरिष्ठ नागरिकों और संतों ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया। पदयात्रा को लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि यह ऐतिहासिक पदयात्रा रही, जिसमें वडोदरा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के लोग शामिल हुए।
16 किलोमीटर की यह पदयात्रा शहर से शुरू हुई और सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र में संपन्न हुई। यह एक ऐतिहासिक यात्रा रही, जिसमें सरदार पटेल के सपनों को पूर्ण करने के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प के प्रति सबने प्रतिबद्धता दोहराई।
संजय सेठ ने कहा कि इस पदयात्रा को आम नागरिकों का अभूतपूर्व स्नेह और समर्थन मिला। कई स्थानों पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर पदयात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया।
राष्ट्रीय स्तर पर इस पदयात्रा ने गहरी छाप छोड़ी है। सरदार पटेल के संकल्प और उनके सपने पूरे हों, यह आज हर देशवासी का प्रण बन चुका है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरदार पटेल के सपनों का श्रेष्ठ भारत का निर्माण हम सब करेंगे।
वडोदरा में मिले अभूतपूर्व स्नेह के लिए रक्षा राज्य मंत्री ने वडोदरा के कार्यकर्ताओं, नागरिक व सामाजिक संगठनों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है।
