सुनील महतो की शहादत को भूल गया झामुमो : सुदेश महतो

0
IMG-20251108-WA0025

सुदेश महतो पहुंचे सुनील महतो के शहीद स्थल

RANCHI:  आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि घाटशिला विधानसभा में झामुमो की हार तय है। हताशा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को ’बैल’ कहकर अपने कार्यकर्ताओं का अपमान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि झामुमो घाटशिला की धरती पर शहीद अपने पूर्व सांसद सुनील महतो और निर्मल महतो की शहादत को भी भूल गया है।

श्री महतो ने कहा कि एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा ’बैल’ कहा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सवाल किया कि झामुमो अपने कार्यकर्ताओं को ’बैल’ मानता है क्या?

श्री महतो आज घाटशिला विधानसभा के बाघुड़िया ग्राम पहुंचे, जहां नक्सलियों ने पूर्व सांसद सुनील महतो की हत्या की थी। सुदेश महतो ने सुनील महतो की प्रतिमा तथा शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

उनके साथ भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, आजसू उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, महासचिव हरेलाल महतो, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, बंगाल विधायक बानेश्वर महतो, मांडू विधायक निर्मल महतो,

बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, रांची जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, पार्वती देवी, सत्यनारायण महतो, स्वपन सिंह, संजय मेहता, राजू कर्मकार, सुखलाल हेंब्रम, नंदलाल बिरुआ उपस्थित रहे।

श्री महतो ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि जिस धरती ने अपने सांसद को खोया, उसी धरती पर शासन कर रही पार्टी झामुमो ने उनके बलिदान की चर्चा तक नहीं की।

न तो किसी सभा में शहीद सुनील महतो जी का नाम लिया गया, न ही उनके शहादत स्थल पर कोई श्रद्धांजलि दी गई।

सुदेश महतो ने कहा कि जिस पार्टी ने अपने ही शहीद सांसद के प्रति कर्तव्य नहीं निभाया, वह झारखंडी अस्मिता की बात करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है।

उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने अपने कार्यकाल में शहीदों के सम्मान, युवाओं के रोजगार, शिक्षा और पारदर्शिता पर पूर्णतः असफलता दिखाई है।

इस अवसर पर फूल कुमारी देवी, सरिता देवी, बबिता देवी, राजेश महतो, नवीन महतो, टिकैत महतो , हीरा लाल महतो , ओम वर्मा , सचिन महतो एवं करण महतो आदि भी उपस्थित रहे।

जनता को ठग कर सरकार चला
रहा झामुमो : विद्युत वरण महतो

सुदेश महतो के साथ सभाओं में भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि यह सरकार जनता के भावनाओं के प्रति जवाबदेह नहीं रही है।

न शिक्षा पर ध्यान, न रोजगार पर कोई योजना। केवल वोट की राजनीति और झूठ के सहारे शासन चलाया जा रहा है। जनता को ठगने का काम हो रहा है।

श्री महतो ने घाटशिला की जनता से अपील करते हुए कहा कि यह शहादत और संघर्ष की धरती है। यहां का हर परिवार झारखंड आंदोलन की भावना से जुड़ा है।

अब समय आ गया है कि घाटशिला के मतदाता बदलाव का प्रतीक बनें और एनडीए समर्थित प्रत्याशी श्री बाबूलाल सोरेन को विजयी बनाकर झारखंड में नई सोच और नये नेतृत्व को आगे लाएं।

देर रात तक सांसद–विधायकों
के साथ गांव–गांव घूमे सुदेश महतो

घाटशिला। आजसू प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने आज भी एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के पक्ष में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में धुंआधार प्रचार अभियान चलाया और कई सभाओं को संबोधित किया।

श्री महतो ने गालूडीह, बाघुड़िया, खड़ियाडीह, बगालगोड़ा, जोड़सा, आमचूड़िया, बड़ाखुशी, चरिंदा समेत दर्जनों गांवों का दौरा किया और बाबूलाल सोरेन को विजयी बनाने की अपील की।

उनके साथ भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो, बंगाल के बलरामपुर के भाजपा विधायक बाणेश्वर महतो, भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी,

आजसू विधायक निर्मल महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, आजसू उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर, महासचिव हरेलाल महतो, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, रांची जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, संजय मेहता, पार्वती देवी समेत कई नेता थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों