झारखंड सीनियर योग टीम मैसूर रवाना

0
IMG-20251006-WA0026

RANCHI  : योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में कर्नाटक के मैसूर में 9 से 12 अक्टूबर तक आयोजित 50वीं राष्ट्रीय सीनियर योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए 35 सदस्यीय झारखंड योग टीम मैसूर के लिए रवाना हुई।

झारखंड योग संघ के महासचिव आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड टीम का चयन पिछले दिन रांची में आयोजित झारखंड सीनियर योगासन प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है।

झारखंड सीनियर योग टीम इस प्रकार है : नीलांजना कुमारी (कप्तान), सौम्या, नंदनी कुमारी, पलक जायसवाल,पम्मी कुमारी, फूल कुमारी,

देवलीना विश्वास, सृष्टि जैन, रश्मि सिंकू, अनीता गोस्वामी, चित्रा साहा, प्रीति सिंह, ज्योति देवी, अनामिका, रेणु कुमारी, मधुबाला कुमारी।

पुरुष वर्ग में सुनील कुमार प्रजापति(कप्तान ),मोहित कुमार, संजय कुमार, अभिषेक डे, आशीष रंजन, अभिषेक राम, विक्रम कुमार,

निशांत कुमार, प्रभात कुमार, सदानंद साहू, सुनील कुमार, सोम कुमार नायक। प्रशिक्षक सह टीम प्रबंधक सपन साह एवं वैशाली कर्मकार होंगे।

झारखंड टीम के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए झारखंड योग संघ के डॉ महेंद्र कुमार राज, डॉक्टर पीके मित्रा, प्रवीर कर्मकार, एस एन भट्ट, अध्यक्ष कन्हैया अग्रवाल,

विभूतिभूषण राय, जगदीश सिंह जग्गू, सुशांत भट्ट, चंचल भट्टाचार्य, संजय कुमार झा, पंकज प्रसाद, रजनी बक्शी, एस बनर्जी, कृष्ण कुमार राय, अमरेंद्र विकल, पप्पू शुक्ला, डॉ रूपम कुमारी, गोवर्धन कुमार ने शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *