भाजपा के वरिष्ठ नेता,सांसद आदित्य साहू बने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

0
IMG-20251003-WA0014

कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय में पटाखे छोड़ और मिठाई खिलाकर मनाई खुशियां

4 अक्टूबर को रांची महानगर भाजपा द्वारा जिला कार्यालय में आयोजित है अभिनन्दन कार्यक्रम

आदित्य साहू एक अनुभवी नेता, संगठन को मिलेगी मजबूती : बाबूलाल मरांडी

RANCHI: दशहरा बीतते ही भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने अपने महत्वपूर्ण फैसले के तहत झारखंड भाजपा केलिए नए कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सांसद आदित्य साहू की घोषणा की।

तुरंत बाद श्री साहू को बधाई देने वालों का तांता लग गया।

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चंपई सोरेन,मधु कोड़ा,डॉ रविंद्र कुमार राय,दीपक प्रकाश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पाण्डेय,डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,अभय कांत प्रसाद,पी एन सिंह,सहित हजारों लोगों ने श्री साहू को कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई ,शुभकामनाएं दी।

प्रदेश कार्यालय में हुआ स्वागत

अपराह्न 3 बजे आदित्य साहू प्रदेश कार्यालय पहुंचे । प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने अंगवस्त्र , पुष्प गुच्छ देकर श्री साहू का स्वागत किया।

स्वागत करने वालों ने उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद,विकास प्रीतम, महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज कुमार सिंह, सरोज सिंह,हेमंत दास, शिवपूजन पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह,

वरुण साहू,बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, सहित बड़ी संख्या में महानगर और ग्रामीण जिला के कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय का स्वागत है।

श्री मरांडी ने कहा कि श्री साहू बूथ स्तर से इस मुकाम तक पहुंचे हैं। लंबा राजनीतिक अनुभव है, संसदीय कार्यों का भी अनुभव भी एक सांसद के रूप में है।

कहा कि इनके अनुभव और कार्यक्षमता का लाभ पार्टी को मिलेगा। राज्य में पार्टी और मजबूत होगी।

उन्होंने आदित्य साहू को नए दायित्व केलिए बधाई , शुभकामनाएं देते हुए उनके यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

कार्यकर्ता हूं कार्यकर्ता ही रहूंगा:आदित्य साहू

झारखंड भाजपा के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने नए दायित्व केलिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष का आभार प्रकट किया। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ,प्रदेश प्रभारी लक्ष्मी कांत वाजपेयी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ,डॉ रविंद्र कुमार राय, दीपक प्रकाश,रघुवर दास , अर्जुन मुंडा चंपई सोरेन,मधु कोड़ा,डॉ दिनेशानंद गोस्वामी,यदुनाथ पाण्डेय,के प्रति भी अपनी कृतज्ञता प्रकट की।

श्री साहू ने कहा कि केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति वे सदैव आभारी रहेंगे जिन्होंने उनके ऊपर बड़ा भरोसा जताया है।

श्री साहू ने कहा कि मैं कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता बनकर ही पार्टी का कार्य करता रहूंगा। पार्टी की जिम्मेवारी बदलती रहती है लेकिन कार्यकर्ता भाव कभी नहीं बदलना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वे अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए सर्व स्पर्शी,सर्व समावेशी संगठन बनाने केलिए कार्य करता रहूंगा।

कहा कि राज्य की भ्रष्ट निकम्मी सरकार की नाकामियों को उजागर कर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाने का उनका सपना है जिसके लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गण,वरिष्ठ नेताओं,प्रदेश नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करूंगा।

उन्होंने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं शुभचिंतकों का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों