श्रद्धालुओं के लिए रांची नगर निगम की रात्रीकालीन बस सेवा 28 सितंबर से

RANCHI : रांची नगर निगम ने दुर्गा पूजा महोत्सव 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रात्रिकालीन नगर बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है।
यह व्यवस्था 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक लागू रहेगी।
बसें रात 12 बजे तक अथवा यात्रियों की संख्या उपलब्ध रहने तक चलेंगी।
कुल 6 प्रमुख रूटों पर प्रति रूट 2 बसें संचालित होंगी, जिनमें ओरमांझी चौक से ट्रेकर स्टैंड, कांके चौक से जाकिर हुसैन पार्क, तुपुदाना से रेडिसन ब्लू चौक, धुर्वा से कांटाटोली, और रामपुर से कांटाटोली तक के मार्ग शामिल हैं।
निगम ने स्पष्ट किया है कि इस सेवा में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।