रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन बिहार क्लब दुर्गा पूजा समिति के वयोवृद्ध संस्थापक सदस्य 94 वर्षीय हीरा लाल साहू ने किया

RANCHI: रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन बिहार क्लब दुर्गा पूजा समिति के वयोवृद्ध संस्थापक सदस्य 94 वर्षीय हीरा लाल साहू के कर कमलों द्वारा धूप दीप जलाकर, नारियल फोड़ने के पश्चात फीता काटकर संपन्न हुआ।
उपरोक्त जानकारी देते हुए राजन वर्मा एवं रवींद्र वर्मा ने बतलाया कि इसके बाद एक सभा हुई जिसकी अध्यक्षता महानगर समिति के अध्यक्ष प्रदीप राॅय बाबू ने की।
सर्वप्रथम आजीवन मुख्य संयोजक डॉ अजीत कुमार सहाय के नेतृत्व में राजीव रंजन प्रसाद,जयसिंह यादव, राजा सेन गुप्ता,,प्रदीप राय बाबू,राजन वर्मा,
बिनोद सिंह,संजय सिन्हा गोपू, रवींद्र वर्मा,अमर नाथ साहू, एवं समीर सिंह ने श्री साहू को माता रानी का चुनरी एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
सभा को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि रांची में दुर्गा पूजा का अपना महत्व है यहां पर दुर्गा पूजा के दौरान लाखों लाख लोग घर से निकल कर विभिन्न पंडालों में माता रानी का दर्शन करते हैं इसलिए रांची महानगर समिति का दायित्व बनता है कि सजग रहें और सभी से मिलजुल कर आयोजन को सफल बनाएं
उन्होंने कहा कि पूजा आयोजन में रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति का योगदान बहुत प्रभावी रहता है।
डॉ अजीत सहाय ने अपने सम्बोधन में कहा कि रांची में यह समिति 1972 में गठित की गई थी जिसका नाम था रांची नगर श्री दुर्गा पूजा समिति इसमें 7 सदस्य संयोजक कमेटी बनाई गई थी बाद में 1978 ई0 में इसका नाम रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति रखा गया।
तब से लेकर आज तक हम लोग मिलजुल कर सामाजिक सद्भाव के तहत पूजा को भव्य तरीके से मनाते आ रहे हैं पंडालों में जिस तरह का सहयोग की जरूरत होती है महानगर समिति अपनी सेवा देती है।
अध्यक्ष प्रदीप राॅय बाबू ने कहा कि इस वर्ष मुझे अध्यक्ष बनाया गया है मुझ पर आप सभी ने भरोसा जताया है इस निमित्त तन मन धन से पूजा आयोजन में अपनी भागीदारी निभाऊंगा रात हो या दिन हर समय पूजा पंडाल में जो भी असुविधा होगी मैं उसका निदान करने का प्रयास करूंगा।
उपरोक्त बैठक को महानगर समिति के उप संयोजक राजीव रंजन प्रसाद,जय सिंह यादव, राजा सेनगुप्ता, ने भी संबोधित किया,
सभा का संचालन महामंत्री रविंद्र वर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन वरीय उपाध्यक्ष संजय सिन्हा गोपू ने किया।
उपरोक्त उद्घाटन कार्यक्रम में दीपक ओझा,
रमेश सिंह, लखपति साव,अशोक यादव, कमलेश यादव, प्रमोद जायसवाल,
बलराम प्रसाद,रंजीत कुमार,राजू राम,अमरनाथ सरकार, शंभू प्रसाद,अभिनव अंकु,गोबरा उरांव इत्यादि लोग शामिल थे।