रिम्स मे महिला सशक्तीकरण पर जिला स्तरीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण संगोष्ठी का आयोजन

0
IMG-20250909-WA0040

दिवंगत रमेश महतो की पत्नी संजू कुमारी को ₹38,000 की सहयोग राशि प्रदान की गई

RANCHI: महिला सामूह हीमोफिलिया सोसाइटी, रांची (झारखंड) के तत्वावधान में महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महिला जागरूकता एवं प्रशिक्षण संगोष्ठी का आयोजन हेमोफीलिया ट्रीटमेंट सेंटर, रिम्स रांची में किया गया।

इस संगोष्ठी में रांची, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, गुमला, चतरा, रामगढ़ और लोहरदगा जिला समिति की महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें सामाजिक व स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करना था।

इस अवसर पर कई विशेषज्ञों ने विचार साझा किए, जिनमें शामिल रहे:

डॉ. गोविंद जी सहाय,डॉ. पुष्पांजलि ओझा (ट्रॉमा सेंटर, रिम्स), डॉ. सुनंदा (शिशु रोग विभाग, RIMS),डॉ. सीमा जयसवाल (CIP कांके, रांची),डॉ. मृत्युंजय मूनंडु (शल्य चिकित्सा विभाग, रिम्स),पार्था चौधुरी (शिशु रोग विभाग, RIMS) एवम राधा सिंह (आहार विशेषज्ञ) ।

इसके अतिरिक्त, श्रीमती मुक्ता जयसवाल (अध्यक्षा, डब्ल्यूजीएचएसआरसी रांची), राहुल जी और संतोष कुमार जयसवाल ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान, हीमोफीलिया सोसाइटी रांची चैप्टर एवं कार्यकारी अधिकारियों के सहयोग से दिवंगत रमेश महतो की पत्नी संजू कुमारी को ₹38,000 की सहयोग राशि प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों