गुरुजनों का मार्गदर्शन व ज्ञान है भविष्य की नींव : सुदेश महतो

0
IMG-20250905-WA0030

सिल्ली में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

SILLI: शिक्षक दिवस के अवसर पर सिल्ली स्थित आजसू कार्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सुदेश महतो ने अपने संबोधन में कहा कि गुरुजन समाज के निर्माता हैं।

उनका मार्गदर्शन और ज्ञान ही नई पीढ़ी की नींव तैयार करता है। शिक्षकों का सम्मान करना हमारी संस्कृति का हिस्सा है, और हमें उनके योगदान को हमेशा याद रखना चाहिए।

समारोह में सिल्ली प्रखंड के शिक्षकों को सम्मानित करते हुए समाज और नई पीढ़ी के निर्माण में उनके अनमोल योगदान की सराहना की गई और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में, रांची जिला परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती वीणा चौधरी, पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर,

केंद्रीय महासचिव नजरुल हसन हाशमी, केंद्रीय महासचिव संजय मेहता और सिल्ली की उप प्रमुख श्रीमती आरती देवी उपस्थित थीं। समारोह का संचालन सुनील सिंह ने किया।

इस अवसर पर सिल्ली प्रखंड के विभिन्न उच्च एवं मध्य विद्यालयों के प्राचार्य और सहायक शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित शिक्षकों में भजोहरि महतो, विजय महतो, प्रो. राधेश्याम साहु, प्रो. गिरिजानंदन महतो, धीरेन्द्र नाथ महतो, सी.एल. प्रजापति,  उपेन्द्र नाथ महतो, चंद्रकांत महतो, योगेन्द्र सिंह, मनीष महतो,  बुबुन शरण, नीतिश भारद्वाज, समीर सिंह, उमेश महतो, संदीप दत्ता सहित अन्य शिक्षक शामिल थे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने शिक्षकों के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।

यह आयोजन शिक्षकों के प्रति सम्मान और समाज में उनकी भूमिका को रेखांकित करने का एक सार्थक प्रयास रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों