सदर अस्पताल ,रांची में 2.5 kg से अधिक वजन के पैर के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

सर्जन डॉ अजीत कुमार ,प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर विवेक गोस्वामी एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर चंदन झा की टीम ने इसका सफल ऑपरेशन किया
RANCHI: सदर अस्पताल ,रांची में 2.5 kg से अधिक वजन के पैर के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन हुआ।
सदर अस्पताल, रांची में 54 वर्षीय महिला एस देवी को पिछले 4 साल से बांए जांघ में सूजन था ,जो पिछले दो महीने में बहुत तेजी से अपने आकार में बढ़ने लगा था,
मरीज दर्द एवं पैर में भारीपन से काफी परेशान थी, उनका MRI एंजियोग्राफी कराया गया तो पता चला कि 30 CM * 21 CM इन 17 CM का एक ट्यूमर है ,जो जांघ के खून के नस से चिपकी हुई थी एवं मांसपेशियों को क्षतिग्रस्त कर चुकी थी।
इसे मायोलाइपोसार्कोमा (MYOLIPOSARCOMA) कहते हैं।
फेमोरल (FEMORAL VESSEL) वेसल नामक मुख्य रक्त नालिका से चिपके रहने एवं आकार में अत्यधिक बड़ा होने के कारण यह काफी क्रिटिकल ऑपरेशन था।
आज रांची सदर अस्पताल में सर्जन डॉ अजीत कुमार ,प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर विवेक गोस्वामी एनेस्थेटिस्ट डॉक्टर चंदन झा की टीम ने इसका सफल ऑपरेशन किया।
इस ऑपरेशन में ओटी स्टाफ नीलम ,अंकिता ,अमर ,संतोष,नेली सिस्टर ,स्नेहलता सिस्टर, सपोर्ट स्टाफ आदि का मुख्य योगदान रहा।
इस सफल ऑपरेशन के लिए सिविल सर्जन डॉक्टर प्रभात कुमार एवं उपाधीक्षक डॉक्टर बिमलेश सिंह ने पूरी टीम को बधाई दी।