पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

RANCHI: झारखंड के पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने दिशोम गुरु, झारखंड आंदोलन के प्रणेता और आदिवासी समाज की मजबूत आवाज़, आदरणीय शिबू सोरेन जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि –
“दिशोम गुरु का जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। मुझे उनके साथ सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर मिला।जब वे मुख्यमंत्री थे, तब उनके नेतृत्व में मुझे जनसेवा का वास्तविक अर्थ समझने और झारखंड की जनता के लिए समर्पित भाव से काम करने की प्रेरणा मिली। उनका जीवन, त्याग और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को सदैव मार्ग दिखाता रहेगा।”
श्री सिंह ने बाबा बैजनाथ से प्रार्थना की कि वे इस पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों, समर्थकों तथा समस्त झारखंडवासियों को यह गहन दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
साथ ही भाजपा के युवा नेता श्री सूर्या सोनल सिंह ने भी दिशोम गुरु के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आदरणीय शिबू सोरेन जी एक सच्चे Tribal Hero थे, जिन्होंने आदिवासी समाज की आवाज को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया।
उनका जीवन संघर्ष और बलिदान की मिसाल है, जो हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा। ॐ शांति।