चाईबासा में लैंड माइंस IED ब्लास्ट से हुए घायल जवानों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर आज विशेष विमान से दिल्ली भेजा गया

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर सांसद विजय हांसदा एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने घायल सी आर पी एफ के जवानों से मुलाकात कर मौके पर उपस्थित चिकित्सक एवं अधिकारियों से उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली
RANCHI: चाईबासा में लैंड माइंस IED ब्लास्ट से हुए घायल जवानों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर आज विशेष विमान से दिल्ली भेजा गया.
इन तीनों जवानों को एअरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजे जाने के समय
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर सांसद विजय हांसदा एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने घायल सी आर पी एफ के जवानों से मुलाकात कर मौके पर उपस्थित चिकित्सक एवं अधिकारियों से उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली
उनका कुशल क्षेम जाना गुरुवार को चाईबासा में लैंडमाइंस ब्लास्ट में ये जवान जख्मी हुए थे.
शरद यादव के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने शोक जताया
जनता दल युनाईटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि पांच दशकों की राजनीति में किसानों, नौजवानों, की आवाज संसद और संसद के बाहर बड़ी बेवाकी से बुलंद की।
ऐसे नेताओं का जाना भारत की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि ईश्वर उनके परिजनों को इस दुःख की सहने की शक्ति प्रदान करें। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में जगह दें।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने उनके पार्थिव शरीर पर अपना श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि जयप्रकाश आंदोलन में अग्रणी कतार के नेता शरद भाई का अचानक चले जाना ये बहुत ही दुखद है।
वो समाजवादी राजनीति के पुरोधा थे। वो हमेशा बेरोजगार नौजवानों के सवालों को लेकर राष्ट्रव्यापी संघर्षों के आंदोलन में एक सक्रिया नेता के रूप में अपनी भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि उनके निधन से संप्रदायिका विरोधी संघर्ष और समाजवादी विचारों को स्थापित करने के महान कर्तव्य के संघर्ष को गहरा झटका लगा है।