रांची रेलवे स्टेशन पर ऊपरी उपस्कर में आई तकनीकी खराबी की वजह से कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

RANCHI: रांची रेलवे स्टेशन पर ऊपरी उपस्कर मे आई तकनीकी खराबी की वजह से निम्नांकित ट्रेनें प्रभावित होंगी

1. ट्रेन संख्या 12020 रांची – हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 13:45 बजे के स्थान पर 15:30 बजे रांची से प्रस्थान करेगी।

2. ट्रेन संख्या 13320 रांची दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय 13:20 बजे के स्थान पर 16:45 बजे रांची से प्रस्थान करेगी।

3. ट्रेन संख्या 12817 हटिया आनंद विहार टर्मिनल स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय 14:35 बजे के स्थान पर 16:35 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी।

4. ट्रेन संख्या 12366 रांची पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय 14:25 बजे के स्थान पर 16:00 बजे रांची से प्रस्थान करेगी।

रांची रेलवे स्टेशन पर ऊपरी उपस्कर मे आई तकनीकी खराबी की वजह से निम्नांकित ट्रेनें प्रभावित होंगी

. ट्रेन संख्या 03597 रांची – आसनसोल मेमू स्पेशल ट्रेन के लिंक ट्रेन का नामकुम स्टेशन पर आंशिक समापन किया गया है, तथा इस ट्रेन का नामकुम से आंशिक प्रारम्भ 16:50 बजे होगा .

ट्रेन संख्या 18086 हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन के लिंक ट्रेन का नामकुम स्टेशन पर आंशिक समापन किया गया है, तथा इस ट्रेन का नामकुम से आंशिक प्रारम्भ 17:50 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 08696 रांची – बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन के लिंक ट्रेन का टाटीसिलवे स्टेशन पर आंशिक समापन किया गया है,

तथा इस ट्रेन का टाटीसिलवे से आंशिक प्रारम्भ 17:25 बजे होगा।

सूचना :

यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 12366 रांची – पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का नामकुम एवं टाटीसिलवे स्टेशन पर उपरोक्त ट्रेनों में चढ़ने के लिए कनेक्टिविटी (मेल) दिया गया है।

जिन यात्रियों को उपरोक्त ट्रेनें रांची स्टेशन से पकडनी थी वें ट्रेन संख्या 12366 रांची – पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन के द्वारा नामकुम एवं टाटीसिलवे स्टेशन जाकर इन ट्रेनों को पकड़ सकते  हैं।

रांची रेलवे स्टेशन पर ऊपरी उपस्कर (OHE) मे आई तकनीकी खराबी एवं लिंक रेक की अनुपलब्धता की वजह से ट्रेन संख्या 18175 हटिया – झारसुगुड़ा मेमू एक्स्प्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 11/01/2023 को रद्द रहेगी।
.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में….