राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू ने झारखण्ड सरकार से सम्वेद शिखर पर शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह

RANCHI: राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू ने झारखण्ड सरकार से सम्वेद शिखर पर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि झारखण्ड सहित विश्चभर में रहने वाले जैनियों के लिए सम्वेद शिखर प्रसिद्ध है।
उन्होंने कहा कि पारसनाथ के नाम से मशहूर सम्वेद शिखर को विवादों से दूर रखकर
इसका सौंदर्यीकरण करना चाहिए और सरकार को अपने प्रस्ताव को वापस लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि झारखण्ड के रांची, झुमरी तिलैया, कोडरमा, गिरिडीह सहित कई शहरों में जैनी रहते हैं।
अतः उन्होंने सम्वेद शिखर को लेकर आहात नहीं करना चाहिए।
श्री मारू ने कहा कि सम्वेद शिखर का विवाद खत्म करने के लिए राज्य सरकार को प्राथमिकता देनी चाहिए।
श्री मारु ने कहा की आज भी जैनियों ने गिरिडीह में जुलुस निकाला। इससे पता चलता है की उनमें कितना आक्रोश है।