झासा के राज्य सचिव के नेतृत्व में चिकित्सकों का प्रतिनिधिमण्डल मुख्यमंत्री से सीसीएल गेस्ट हाउस, रजरप्पा में मिला

झारखंड राज्य में कार्यरत सभी चिकित्सकों एवं पारा कर्मियों की समस्या से अवगत कराया

RANCHI: झासा ,झारखंड के राज्य सचिव डॉ ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चिकित्सकों का प्रतिनिधिमण्डल आज

सीसीएल गेस्ट हाउस, रजरप्पा , रामगढ़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर

झारखंड राज्य में कार्यरत सभी चिकित्सकों एवं पारा कर्मियों की समस्या से अवगत कराया.

 

चिकित्सकों एवं और कर्मियों का वेतन अवरुद्ध है।

किसी अस्पताल मे बायोमेट्रिक मशीन ही नहीं लगे है, कहीं नेटवर्क नहीं है,

कई एक बार सब कुछ होने पर सिस्टम का सरवर नहीं होता ऐसे में जिन्होंने अपना काम किया है।

लेकिन ऊपर वर्णित किसी कारणों से बायोमैट्रिक अटेंडेंस नहीं बना, तो उनका वेतन काट लिया जाता है।

दिसंबर महीने में क्रिसमस जैसे महत्वपूर्ण पर्व के मद्देनजर मुख्यमंत्री के आदेश से सरकारी सेवकों को समय पूर्व वेतन निर्गत हुआ। स्वास्थ्य विभाग इसका अपवाद रहा।

 

सचिव डॉ सिंह ने बताया कि इन्हीं कारणों से झासा ने पूरे राज्य में बायोमेट्रिक अटेंडेंस का बहिष्कार किया है।

डॉ सिंह ने मुख्यमंत्री महोदय से एक वाक्या शेयर किया कि एक सरकारी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ मधु बाड़ा, जो सिल्ली रांची में कार्यरत थी।

31 मार्च 2022 को संध्या 4:00 बजे उनका आकस्मिक निधन हो गया.पहले से ही उन्हें हृदय रोग था।

उसी दिन सुबह अपने कार्यालय के श्री पटेल जी से डॉo मधु अपने वेतन के संबंध में बात कर रही थी।

मुख्यमंत्री जी हतप्रभ थे। उन्हें इन सारी बातों की जानकारी नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में….