नये साल में हर शनिवार को कांग्रेस के मंत्री पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बैठेंगे: राजेश ठाकुर

 

राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 वां स्थापना दिवस के मौके पर आज प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय में झंडोत्तोलन किया

RANCHI:  राष्ट्रीय कांग्रेस के 138 वां स्थापना दिवस के मौके पर आज प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पार्टी कार्यालय में झंडोत्तोलन किया और कांग्रेसजनों को संबोधित किया।

प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पिछले एक वर्ष में संगठन के लिए क्या क्या किया और संगठन ने लोगों के लिए क्या क्या किया इस पर विस्तार से जानकारी दी।

राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर से कन्या कुमारी तक निकाले जाने पर इंदौर और नयी दिल्ली में य़ात्रा में शामिल होने का मौका मिला।

इसके साथ ही झारखंड में निकाले गये उपयात्रा पूरे देश में अव्वल रहा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने हमें बधाई दी। अविनाश पाण्डेय के मार्ग दर्शन में पूरे राज्य के 25 जिले में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

राहुल गांधी पूरे देश में नफरत को मुहब्बत में बदलने और मंहगाई को खत्म करने का आहवान किया है यात्रा में लोगों की भागीदारी बढ रही है.

राजेश ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जीते हैं कल पूरा हिन्दुस्तान जीतेंगे।

अपने एक वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए राजेश ठाकुर ने कहा कि पूरे राज्य में जनजागरण अभियान चला कर पूरे राज्य का दौरा किया

जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने का कार्य किया।

राज्य के सभी जिले में संवाद कार्यक्रम चलाया कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य किया।

चिंतन शिविर शुरु कर प्रखंड स्तर तक के पार्टी के लोगों के विचारों को संकलन किया गया।

ईडी की कार्रवाई, मंहगाई एवं 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर सरकार में रहकर भी धरना प्रदर्शन किया। संगठन सशक्तीकरण में महती भूमिका निभाया.

प्रखंड एवं पंचायत स्तर में कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निदान किया गया। प्रखंड स्तर पर अध्यक्ष का चुनाव किया गया। 20 सूत्री के माध्यम से कार्यकर्ताओं को शक्ति दिलाया।

साढ़े आठ लाख सदस्यता अभियान के तहत पूरे राज्य में लोगों को जोड़ा गया वहीं डिजिटली  सदस्यता अभियान के तहत ढाई लाख सदस्य बनाये और अभी भी सदस्यता अभियान जारी है। विधान सभा में सरना कोड पारित कराया गया। पूराना पेंशन स्कीम को लागू कराया गया।

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम संघर्ष कर रहे हैं। नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को सम्मान के साथ जिम्मेवारी दी गयी है।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड में सरकार के तीन वर्ष पूरे हो गये हैं। सरकार अचछा कार्य कर रही है। किसानों की कर्ज माफी के तहत पचास हजार रुपये माफ किये गये हैं। और किसानों के तकनीकी समस्या के कारण कर्ज माफी में दिक्कतें आ रही है उसे जल्द ही दूर कर लिया जायेगा।

एक प्रश्न के उत्तर में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि नये साल के हर शनिवार को कांग्रेस के मंत्री प्रदेश कार्यालय में बैठेगें और जन समस्याओं के समाधान की दिशा में कार्य करेंगे।

श्री ठाकुर ने कहा कि राज्य में नियुक्ति नियमावली एेसी बननी चाहिए कि राज्य के लोगों को नौकरी मिल सके। सरकार से आग्रह किया है कि नियमावली बनाने में कोई त्रुटि ना हो।

प्रदेश अध्यक्ष ने कुछ कांग्रेस नेताओं द्वारा विरोध करने के मामले पर कहा कि इसमें अनुशासन समिति अपना निर्णय लेगी।

पार्टी स्वंय प्रदेश अध्यक्ष, मंत्रियों के कार्यो का आकलन करती है। कार्यकर्ताओं की सरकार से अपेक्षाएं ज्यादा है।

प्रेसवार्ता में कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर, एम तौसिफ, प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में….