पटना – सिकंदरबाद – पटना (वाया – रांची) के बीच द्वि साप्ताहिक  एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 26 दिसंबर से

 RANCHI: यात्रियों की सुविधा के लिए पटना – सिकंदरबाद – पटना के बीच द्वि साप्ताहिक  एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलेगी।

ट्रेन संख्या 03253  पटना – सिकंदरबाद (वाया – रांची) द्वि साप्ताहिक  एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 26/12/202से 30/01/2023 तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को पटना से  प्रस्थान करेगी | (कुल 11 ट्रिप)

इस ट्रेन का पटना प्रस्थान 15:00 बजे, गया आगमन 17:00 बजे प्रस्थान 17:25 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 21:20 बजे प्रस्थान 21:22 बजे,

रांची आगमन 23:25 बजे प्रस्थान 23:35 बजे, हटिया आगमन 23:50 बजे प्रस्थान 23:55 बजे, राउरकेला आगमन 03:00 बजे प्रस्थान 03:05 बजे, दुर्ग आगमन 10:15 बजे प्रस्थान 10:20 बजे, नागपूर  आगमन 15:55 बजे प्रस्थान 16:00 बजे तथा सिकंदरबाद आगमन 03:30 बजे होगा।

ट्रेन संख्या 03254  सिकंदरबाद – पटना (वाया – रांची) द्वि साप्ताहिक  एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 28/12/202से 01/02/2023 तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को सिकंदरबाद से  प्रस्थान करेगी | (कुल 11 ट्रिप )

इस ट्रेन का सिकंदरबाद प्रस्थान 21:40 बजे, नागपूर  आगमन 07:25 बजे प्रस्थान 07:30 बजे, दुर्ग आगमन 11:55 बजे प्रस्थान 12:00 बजे, राउरकेला आगमन 20:10 बजे प्रस्थान 20:15 बजे,

हटिया आगमन 23:15 बजे प्रस्थान 23:20 बजे, रांची आगमन 23:40 बजे प्रस्थान 23:45 बजे, बोकारो स्टील सिटी आगमन 02:03 बजे प्रस्थान 02:05 बजे, गया आगमन 07:05 बजे प्रस्थान 07:25 बजे एवं पटना आगमन 09:30 बजे होगा।

इन ट्रेनों में एसएलआर के 02 कोच, सामान्य श्रेणी के 02 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर क्लास के 14 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 04 कोच एवं वातानुकूलित 2-टियर के 02 कोच, कुल 24 कोच होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में….