नारी स्वास्थ्य जन आंदोलन यात्रा 27 दिसंबर को पहुंचेगी रांची

 

RANCHI: द फेडरेशन ऑफ ऑब्सट्रेक्टिकल एंड गायनोकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया(फॉग्सी) की एनीमिया नेशनल राइड(नारी स्वास्थ्य जन आंदोलन य़ात्रा) रांची में 27 दिसंबर 2022 को पहुंचेगी।

 

एवं यात्रा का समापन 2 एवं 3 जनवरी 2023 को कोलकाता में होगा।

रिम्स गायनी विभाग के एमोक हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में राग्स की सचिव डॉ किरण त्रिवेदी डा प्रीति बाला सहाय एवं डा अर्चना कुमारी ने संयुक्त रुप से उक्त जानकारी दी।

डॉ किरण त्रिवेदी ने बताया कि एनिमिया नेशनल राइड  की शुरुआत ऋषिकेश से 28 नवबंर 2022 को हुई थी इसका समापन 2 एवं 3 जनवरी 2023 को कोलकाता में होगा।

इस यात्रा की मेजबानी रांची ऑब्स्ट्रेक्टिकल एंड गायनोकोलॉजिकल सोसाइटी(रॉग्स) द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम 27 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा।

उद्घाटनकर्ता एवं मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता एवं फॉग्सी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ऋषिकेश डी पाई

एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में विधायक राजेश कच्छप एवं सुश्री अंबा प्रसाद के साथ ही डॉ अजिता भट्टाचार्या वरिष्ठ सदस्य जेपीएससी,

एडीजी आरके मल्लिक, एसपी सीआइडी संध्या रानी, आईएमए रांची के पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे।

डॉ प्रीति बाला सहाय ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्धेश्य देशभर में एनिमिया के रोकथाम एवं इस समस्या के प्रति जनसाधारण में जागरुकता फैलाना है।

रांची में य़ात्रा के दिन प्रातः 9 बजे से रोग्स के सौजन्य से रिम्स में चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है।

इस मौके पर आईएमए की डा ब्यूटी बनर्जी, रिम्स की जूनियर डॉक्टर एवं छात्राएं उपस्थित थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में….