पावर ब्लॉक लेने के कारण कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

 

RANCHI: आसनसोल मंडल के झाझा – जसीडीह – मधुपुर  रेलखंड के अंतर्गत ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा अतः रांची रेल मंडल से परिचालित निम्नांकित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

ट्रेन के प्रस्थान समय में परिवर्तन : ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ  25/12/2022 को अपने निर्धारित समय 03:15 बजे के स्थान पर 6 घंटे विलंब से अर्थात 09:15 बजे रक्सौल से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ 08/01/2023 को अपने निर्धारित समय 03:15 बजे के स्थान पर 2 घंटे 30 मिनट विलंब से अर्थात 05:45 बजे रक्सौल से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन संख्या 17322 जसीडीह – वास्को द गामा एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ 26/12/2022 को अपने निर्धारित समय 13:10 बजे के स्थान पर 1 घंटे विलंब से अर्थात 14:10 बजे जसीडीह से प्रस्थान करेगी।

ट्रेन का आंशिक समापन :ट्रेन संख्या 17321 वास्को द गामा – जसीडीह एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ 23/12/2022 एवं  06/01/2023 को जसीडीह के स्थान पर मधुपुर तक ही जाएगी तथा ट्रेन का मधुपुर से जसीडीह के बीच परिचालन रद्द रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में….