लेप्रोस्कोपी विधि से हर्निया का सफल ऑपरेशन सदर अस्पताल,रांची में पहली बार

सदर अस्पताल रांची की सर्जरी विभाग की टीम ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की

डॉ अजित एवं टीम ने 2 मरीजों का दूरबीन विधि के द्वारा हर्निया का सफल ऑपरेशन किया

RANCHI: लेप्रोस्कोपी विधि से सदर अस्पताल,रांची में पहली बार डॉ अजित एवं टीम ने हर्निया का आपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।

पहले मरीज का नाम  विमल कुमार उम्र -42 वर्ष,जोकि गोड्डा के पत्थरगांवा के रहने वाले हैं।

दूसरे मरीज का नाम  अशोक झा, उमू-59 वर्ष है जोकि बिहार के जिला के रहने वाले हैं।

डॉ अजित ने बताया कि दोनों का ऑपरेशन दूरबीन विधि के द्वारा किया गया जिसमें हर्निया के थैली को काटने के बाद पेट की दीवार के परतों के बीच जाली बिछाई जाती हैं।

इस विधि में साफ-सफाई एवं स्टरलाइजेशन का खास महत्व होता है।
इस तकनीक को TAPP कहा जाता है।
यह विधि ओपन विधि से बेहतर मानी जाती हैं।

 

ओपन विधि में जाली जो होती है वह हर्निया के छेद के बाहर/ऊपर से बिछाई जाती है,

जबकि लेप्रोस्कोपी विधि में जाली को हर्निया के छेद के भीतर से पेट के परतों के बीच बिछाया जाता है।

दोनों मरीज बिल्कुल स्वस्थ है और आज दोपहर 12 बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गयी.

डॉ अजित ने बताया कि आपरेशन में सिविल सर्जन डॉ बिनोद कुमार, उपाधीक्षक सदर का पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन मिला.

 

आपरेशन टीम में डॉ अजित कुमार, डॉ दीपक, डॉ विकास वल्लभ, डॉ सुनील, सिस्टर सबिता, पुनम,नीरज, नंदिनी प्रणव, माधो एवं बानो शामिल थे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में….