हलमाद पंचायत में 9.50 एकड़ में मनरेगा पार्क का उपायुक्त ने किया उद्घाटन

सिल्ली प्रखंड क्षेत्र का  उपायुक्त, रांची ने किया भ्रमण

विभिन्न विकास योजनाओं की कार्य प्रगति का किया निरीक्षण

तीरंदाजी केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं से हुए रूबरू
RANCHI:  उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा द्वारा सिल्ली प्रखंड क्षेत्र का भ्रमण किया गया।

उपायुक्त द्वारा मनरेगा अंतर्गत विभिन्न विकास योजनाओं, आम बागवानी योजना, दीदी बाड़ी योजना, स्वास्थ्य उप केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, महिला समिति द्वारा साबुन-सर्फ निर्माण,

स्वर्णरेखा मिल्क प्रोजेक्ट (जेएसएलपीएस) का निरीक्षण एवं छउ नृत्य कला केन्द्र, स्टेडियम, तीरंदाजी केन्द्र, निर्माणाधीन कला केन्द्र, कस्तुरबा गाँधी कला केन्द्र का भ्रमण कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।

सिल्ली प्रखंड के ग्राम साहेदा, पंचायत हलमाद में उपायुक्त द्वारा 9.50 एकड़ में मनरेगा पार्क का उद्घाटन किया गया।

पार्क में 10 लाभुकों द्वारा आम बागवानी की योजना प्रारंभ की गई है। साथ ही पार्क में सिंचाई कूप, नाडेप, वर्मी कंपोस्ट की योजनाएं हैं।

पार्क में महिला समूह की दीदी द्वारा दीदी बाड़ी योजना ली गई है, जिसका उद्घाटन उपायुक्त द्वारा किया गया।

उपायुक्त  राहुल कुमार सिन्हा द्वारा प्रखंड के हलमाद पंचायत में स्वास्थ्य उप केंद्र में व्यवस्था का जायजा लिया गया।

उपायुक्त ने उप स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों से भी बातचीत की।

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में नियमित रूप से CHO एवं एएनएम द्वारा दूरस्थ जगह में स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

साबुन सर्फ निर्माण कार्य का जायजा

हलमाद पंचायत के गाझा ग्राम में साबुन बनाने का छोटा उद्योग स्थापित किया गया है। जिसका निरीक्षण उपायुक्त द्वारा किया गया। गाझा आजीविका महिला ग्राम समिति द्वारा किए जा रहे प्रयास की उपायुक्त ने सराहना की। उन्होंने नहाने का साबुन बनाने एवं पलाश ब्रांड के साथ ब्रांडिंग करने हेतु समिति को प्रोत्साहित किया।

स्वर्णरेखा मिल्क डेयरी प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण

प्रखंड भ्रमण के दौरान उपायुक्त द्वारा स्वर्णरेखा मिल्क डेयरी प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया गया।

जो 25 महिला दीदियों के द्वारा संचालित किया जाता है। उपायुक्त द्वारा दुधारू पशुओं के स्वास्थ एवं दुग्ध उत्पादन, बिक्री की जानकारी ली गई

उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा अल्युमिनियम उत्पादन इकाई हिंडाल्को, मुरी का भी भ्रमण किया गया एवं संबंधित इकाई के विषय में विस्तृत जानकारी ली गई।

उपायुक्त द्वारा कला, खेल एवं संस्कृति विभाग अंतर्गत संचालित सिल्ली स्टेडियम का भी भ्रमण किया गया। स्टेडियम परिसर में राजकीय मानभूम कला केंद्र अंतर्गत छऊ नृत्य का प्रदर्शन कलाकारों द्वारा किया गया।

तीरंदाजी केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं से भी उपायुक्त रूबरू हुए। उन्होंने राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त करने हेतु छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। स्टेडियम में विशु के खिलाड़ियों से भी उपायुक्त ने मिलकर उत्साहित किया।

सिल्ली अंतर्गत कला एवं संस्कृति भवन के निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण उपायुक्त द्वारा किया गया।

रूड शेड अंतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का भी भ्रमण उपायुक्त ने किया। यहाँ उपायुक्त द्वारा महिला समूह के प्रशिक्षण सत्र का भी उद्घाटन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में….