2025 तक मोदी सरकार देश से टीबी उन्मूलन के लिए संकल्पित: बाबूलाल मरांडी

भाजपा ने प्रदेश भर में आज टीबी मरीजों के बीच किया दवाओं ,फलों ,पौष्टिक आहार का वितरण
प्रदेश भाजपा द्वारा आज सेवा पखवाड़ा के तहत टीबी मरीजों के बीच सेवा कार्य चलाया
JASIDIH : देवघर जिलांतर्गत जसीडीह में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि
भाजपा प्रदेश के सभी टीबी मरीजों तक सेवा कार्य चलाने केलिए संकल्पित है। आज विशेष अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा में इसकी शुरुआत की गई है।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार वर्ष 2025तक टीबी उन्मूलन केलिए संकल्पित है।और इस दिशा में भारत सरकार लगातार कार्यक्रम चला रही है।
उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के लक्ष्य को साकार करने केलिए तन मन धन से जुटे हैं।
उन्होंने मरीजों के बीच फल ,पौष्टिक आहार एवम दवाइयों का वितरण किया।
आज टीबी सेनिटोरियम इटकी में पूर्व मंत्री एवम सांसद सुदर्शन भगत शामिल हुए।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर,अनवर हयात, डॉ राजीव, डॉ तान्या, डॉ शिवालिक की भूमिका रही।