रांची विवि के सहायक कुलसचिव एवं अर्थशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष को दी गयी सेवानिवृति पर विदाई

RANCHI: कुलपति सभागार में रांची विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव राजीव कुमार सिंह तथा अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉक्टर गोपाल चंद्र सिंह को उनके सेवानिवृति पर विदाई दी गई।
विदाई समारोह की अध्यक्षता कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने किया। समारोह में प्रति कुलपति डॉक्टर कामिनी कुमार, कुलसचिव डॉक्टर मुकुंद चंद्र मेहता,उपकुलसचिव डॉक्टर प्रीतम कुमार, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार शर्मा, सी सी डी सी डॉक्टर राजेश कुमार,परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर आशीष कुमार झा, वित्त पदाधिकारी डॉक्टर ए एन शहदेव, उपकुलचिव अजय लकड़ा, श्री नवीन कुमार, श्री अर्जुन राम, श्री उग्रेष प्रसाद सिन्हा एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित थे।
सभी ने राजीव कुमार सिंह एवं गोपाल चंद्र सिंह के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।