मांडर विधानसभा उपचुनाव में बंधु तिर्की की बेटी ने लहराया जीत का परचम

RANCHI: मांडर विधानसभा उपचुनाव में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की की बेटी कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की ने जीत का परचम लहराया। भाजपा की उम्मीदवार गंगोत्री कुजूर को 23 हजार मतों के अंतर से शिकस्त दी।

इस बार भी भाजपा को उपचुनाव में हार का सामना करना पड़ा। तीसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार देव कुमार धान रहे। शिल्पा नेहा तिर्की को कुल 94 हजार 489 मत मिले. जबकि भाजपा की प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को 71 हजार 202 मत मिले।

तीसरे राउंड से ही कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पा नेहा तिर्की ने बढ़त बनाना शुरु कर दिया था। उसके बाद 21 वें राउंड तक लगातार बढ़त में रही ङै और 23 हजार 517  मतों के अंतर से जीत हासिल की। मांडर उपचुनाव बंधु तिर्की के लिए प्रतिष्ठा का सीट था।

जिसे अपने समर्थकों और क्षेत्र की जनता का भरपूर सहयोग मिला। बंधु तिर्की की बेटी ने भी अपने पिता की जीत को बरकरार रखते हुए मांडर विधानसभा से विधायक चुनी गयी।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री एवं विधायक बंधु तिर्की के आय से अधिक संपत्ति मामले में विधानसभा की सदस्यता रद्ध होने के बाद ही मांडर सीट खाली हुआ था मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गठबंधन की युवा उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की को जीत की बधाई दी है।

और कहा कि झूठ, छल, अहंकार और शोषण की राजनीति करने वाले को मांडर की जनता ने चारों खाने चित कर दिया है। राजधानी रांची के पंडरा स्थित कृषि बाजार समिति परिसर में रविवार को सुबह मतगणना शुरु हुई थी । कुल 21 राउंड मतगणना चली। विजयी कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पा नेहा तिर्की ने अपनी जीत के लिए जनता और पार्टी की जीत बताया है। और सबों के प्रति आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि जनता के विकास के लिए पिता बंधु तिर्की के देखे सपनों को साकार करुंगी। नेहा ने जीत के साथ राजनीति जीवन की शुरुआत कर दी है।

नेहा की प्रारंभिक शिक्षा मांडर के सेक्रेट हर्ट स्कूल, हुलहुंडू से हुई है। 12 वीं की पढ़ाई संत जेवियर कालेज, रांची से पूरी की। नेहा बंगलुरु से ग्रेजुएशन पूरी की। शिल्पा के पति सन्नी विलफ्रेड जेम्स लकड़ा मुंबई के सनटेक कंपनी मे मर्चेंट नेवी इंजिनियर के पद पर कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *