झारखंड नेवल वेटरन्स ग्रुप ने रिटायर्ड नेवी जवान की विधवा को किया आर्थिक सहयोग

RANCHI: झारखंड नेवल वेटरन्स ग्रुप, रांची के सदस्यों ने आज खूंटी के बेलवादाग गांव जाकर रिटायर्ड नेवी के जवान महेश राम की विधवा को 14 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग किया।
श्री राम का पिछले दिनों निधन को गया था। ग्रुप के शक्तिधर महतो ने बताया कि झारखंड नेवल वेटरन्स ग्रुप का गठन ही रिटायर्ड नेवी के जवानों एवं उनके परिवारों के सहयोग के लिए किया गया है।
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही ग्रुप का रजिष्ट्रेशन कराया जायेगा और ग्रुप के माध्यम से इस तरह के रिटायर्ड जवानों एवं उनके परिवारों के कल्याणार्थ कार्य किये जाएंगे।
इस अवसर पर शक्तिधर महतो, सोमनाथ नाग, डेविड तिर्की, एस एन अहीर, वाई राम, वाई के गुप्ता, सीताराम महतो, जगमोहन महतो आदि उपस्थित थे।