पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पौधे ही जीवन है :अरविंद उपाध्याय
RANCHI: विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान समाजसेवी अरविंद उपाध्याय ने सुन्दर एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के लिए सबों की सहभागिता सुनिश्चित करने की पहल की।
उन्होंने पौधों के महत्व से भी रू-ब-रू कराया। कहा कि पौधे ही जीवन है। बिना वन के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। पौधे पर्यावरण को संतुलित करते हैं।
बढ़ते प्रदूषण को रोकने व वर्षा में वृक्ष ही हमेशा सहायक रहते हैं। प्रकृति को संजोने के लिए पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। इस दौरान वृक्ष को काटे जाने जैसी समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया गया।