आर्किड सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में गैस्ट्रोएन्टरोलॉजी,लिवर ट्रांसप्लांट एवं जीआई सर्जरी पर सीएमई का आयोजन

पेट,आंत एवं लिवर की समस्या पर विशेषज्ञों ने दी विस्तार से जानकारी
RANCHI: ऑर्किड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, लिवर ट्रांसप्लांट एवं जी आई सर्जरी OPD और CME का आयोजन किया ।
CME का आयोजन केपिटल हिल, राँची में हुआ । CME में आर्किड अस्पताल के कंसलटेंट गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजिस्ट डॉ जयंत कुमार घोष (DM, Gastroenterology) एवं अपोलो ग्लेनीगल्स कोलकाता के वरिष्ठ लिवर ट्रांसप्लांट एवं जी आई सर्जन डॉ सुप्रियो घटक (MCh,AIIMS) को वक्ता के रूप मौजूद थे। डॉ जयंत ने “विषय: इवैल्यूएशन ऑफ़ पेशेंट्स फॉर लिवर ट्रांसप्लांटेशन इन एडल्ट्स” और डॉ सुप्रियो ने “विषय: “जी आई सर्जरी फ्रॉम लिवर ट्रांसप्लांटेशन” पर अपना सम्बोधन दिया।
CME में 50 से अधिक डॉक्टर्स ने भाग लिया। सबने डॉ जयंत और डॉ सुप्रियो के द्वारा दिए गयी सम्बोधन की प्रशंसा की और अधिक जानकारी के लिए कई सवाल भी पूछे।
इस से पूर्व डॉ सुप्रियो घटक ने लोगो को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, लिवर ट्रांसप्लांट एवं जी आई सर्जरी OPD में परामर्श भी दिया।
इसमें लगभग 40 से अधिक लोगो ने भाग लिया। इसमें डॉ सुप्रियो घटक ने रोगियों को बताया कि पेट, आंत और लिवर की समस्या को कैसे रोक सकते हैं। उन्होंने लोगो को पेट, आंत और लिवर की बीमारी के रिस्क फैक्टर्स, प्रारंभिक पेट, आंत और लिवर रोग के लक्षण एवं पेट, आंत और लिवर रोग को पहचानने के लिए उचित जाँच के बारें में भी बताया।
डॉ घटक ने यह भी बताया की खान पान और हेल्थी लाइफस्टाइल मैनेजमेंट के द्वारा पेट, आंत और लिवर की समस्या कैसे कण्ट्रोल कर सकते। उन्होंने लोगो से को सचेत किया की पेट, आंत और लिवर रोग के प्रारंभिक चरण में गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजिस्ट या जी आई सर्जन का शीघ्र परामर्श बहुत ज़रूरी है।
ऑर्किड अस्पताल राँची के मरीज़ों को इलाज़ हेतु भर्ती होने की प्रक्रिया में सहायतार्थ कम दर पर एम्बुलेंस सेवा प्रदान करने का लक्ष्य भी रखता है | मरीज़ आपातकालीन स्थिति में 9117100100 पर कॉल कर सेवा प्राप्त कर सकते हैं।
NABH से मान्यता प्राप्त ऑर्किड अस्पताल, राँची, इमरजेंसी चिकित्सा सेवा के साथ ही राँची वासियों के लिए निकटतम एवं किफायती विकल्प है |