जैप – 1 भारत एवं नेपाल देश के बीच मजबूत कड़ीः अजय मारु

RANCHI: राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेपाल यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंध और भी गहरे होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने नेपाल में अनेक परियोजना शुरू की है।
श्री मारू ने कहा कि नेपाल का झारखण्ड से भी गहरा सम्बन्ध रहा है। १९६२ की भारत चीन लड़ाई के अनेक नेपाली युवा सैनिकों ने अपने प्राण गवाएं।
उन्होंने कहा कि एकीकृत बिहार में बिहार मिलिट्री पुलिस हुआ करती थी।
झारखण्ड बनने के बाद अब यह जैप बन गया है जहाँ गोरखा सैनिकों की भर्ती होती है। उन्होंने कहा कि डोरण्डा के नेपाल हाउस में अनेक नेपाली लोग रहते हैं। कई नेपाली तो पढ़ लिखकर पीएसयू में कार्यरत है।
उमाकांत क्षेत्री नेपाल की तराई से रांची आकर पत्रकारिता करने के बाद रांची में ही बस गए। उनके दो बेटे जैप में हैं।
उन्होंने कहा कि नेपाल हाउस में बुद्ध पूर्णिमा धूमधाम से मनाया जाता है। भगवन बुध की प्रतिमा भी स्थापित है।
उन्होंने कहा कि झारखण्ड सरकार नेपाली पुलिस कर्मी जुड़े हुए हैं।
श्री मारु ने कहा कि जैप में कार्यरत कर्मियों के लिए क्वार्टर भी बनाये गए हैं।