उप विकास आयुक्त, रांची ने स्ट्रांग रूम में व्यवस्था का लिया जायजा

प्रथम चरण की मतगणना 17 मई को
RANCHI: पंचायत चुनाव 2022 के अंतर्गत प्रथम चरण के मतदान के पश्चात बैलट बॉक्स की प्राप्ति पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम में की जा रही है। आज रांची जिला के चार प्रखंड बुंडू, सोनाहातू, राहे और तमाड़ में मतदान के पश्चात बैलट बॉक्स लेकर मतदान कर्मी स्ट्रांग रूम पहुंच रहे हैं।
पंडरा स्थित स्ट्रांग रूम में बैलट बॉक्स की प्राप्ति हेतु की गई व्यवस्था का जायजा लेने उप विकास आयुक्त रांची विशाल सागर पहुंचे। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी भी उपस्थित थे। प्रखंडवार बैलट बॉक्स की प्राप्ति की व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान में इस्तेमाल किए गए बैलट बॉक्स की प्राप्ति तक सभी पदाधिकारी और मतदान कर्मी सजग रहें।
प्रथम चरण के मतदान में आज बुंडू, सोनाहातू, राहे और तमाड़ प्रखंड में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। प्रथम चरण की मतगणना 17 मई 2022 को होगी।