खड़गपुर रेल मण्डल में ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक के कारण ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

RANCHI: दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मण्डल के अंतर्गत खड़गपुर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉंकिंग कार्य के लिए ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जाएगा अतः राँची रेल मंडल की निम्नांकित ट्रेनें प्रभावित होंगी |
ट्रेनें रद्द रहेंगी :-
1. ट्रेन संख्या 18627/18628 हावड़ा – रांची – हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 22-05-2022 को रद्द रहेगी |
2. ट्रेन संख्या 18085/18086 खड़गपुर – रांची – खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस ट्रेन, यात्रा प्रारम्भ दिनांक 22-05-2022 को रद्द रहेगी |
ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी :-
1. ट्रेन संख्या 18616 हटिया – हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 21-05-2022 को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल – टाटानगर – खड़गपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग राजाबेड़ा – धनबाद – आसनसोल – दुर्गापुर होकर चलेगी |