डीडीसी ने जल शक्ति अभियान 2022 के तहत जलाशयों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार का दिया निर्देश

RANCHI: उप विकास आयुक्त रांची विशाल सागर की अध्यक्षता में आज जल शक्ति अभियान कैच द रेन अभियान 2022 से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, रांची, अधीक्षण अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रांची, पूर्वी एवं पश्चिमी, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर गोंदा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में उप विकास आयुक्त विशाल सागर द्वारा अमृत महोत्सव अंतर्गत जिले में अमृत सरोवर बनाए जाने को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उप विकास आयुक्त ने नए जलाशयों के निर्माण/जीर्णोद्धार से संबंधित सूची जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

आपको बतायें कि अमृत महोत्सव अंतर्गत प्रत्येक जिले में 75 जलाशयों के निर्माण/जीर्णोद्धार का लक्ष्य भारत सरकार द्वारा रखा गया है। जिन्हें अमृत सरोवर के नाम से जाना जाएगा। अमृत सरोवर के निर्माण/जीर्णाेद्धार हेतु चालू योजनाएं जैसे मनरेगा, 15वें वित्त आयोग (आबद्ध एवं अनाबद्ध) पीएमकेएसवाई एवं समरूप योजनाओं का उपयोग किया जा सकता है। प्रत्येक जिले में अमृत सरोवर निर्माण कार्य 15 अगस्त 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इन जलाशयों का न्यूनतम जलजमाव क्षेत्र 1 एकड़ भूमि निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खबरें एक नजर में….