महिला समर्पण संस्था ने की गौशाला में गौ सेवा

RANCHI: मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा द्वारा हरमू रोड स्थित गौशाला में गौसेवा की गई| यह सेवा संस्था की सदस्य कोमल झुनझुनवाला ने अपनी सासु मां की सालगिरह के उपलक्ष में कराया इसके अंतर्गत गायों को गुड़, सब्जी, पालक एवं चारा खिलाकर उनकी सेवा की गई|
इस अवसर पर अध्यक्ष पूजा सरावगी ने कहा ज्यादातर लोग अपनी या अपने प्रियजनों की सालगिरह और जन्मदिन पर निजी पार्टियां करते हैं, जश्न मनाते हैं और हजारों रुपए खर्च करते हैं परंतु इस उपलक्ष्य पर गौ सेवा आदि जैसे पुण्य कार्य का ख्याल बहुत कम लोगों को आता है, लेकिन हमारी संस्था की बहुत सारी सदस्य समय-समय पर गौ सेवा, शरबत सेवा, अमृतधारा आदि पुण्य कार्य कराती रहती हैं|
गौ सेवा में अध्यक्ष पूजा सरावगी, सचिव श्वेता भाला, कोषाध्यक्ष विनीता सिंघानिया, संयोजिका दीपिका मोतीका एवं आशा संथालिया सहित कोमल झुनझुनवाला, पूजा अग्रवाल, आदि शामिल हुई| कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी अनीता सोमानी ने दी|