द रांची प्रेस क्लब का तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव 29 से

RANCHI : द रांची प्रेस क्लब द्वारा तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव का आयोजन आर्यभट्ट सभागार में शुक्रवार, 29 अप्रैल, 30 अप्रैल और 1 मई 2022 को कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया है। यह जानकारी प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्रा ने यहां दी.
पोस्टर लॉन्च
तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के मौके पर अलग-अलग विषयों पर नाटक का मंचन होगा। जिसमें मुख्य रूप से भरतेंदु हरिश्चंद्र लिखित हास्य व्यंग्य नाटक ‘अंधेर नगरी चौपट राजा’ द रांची प्रेस क्लब द्वारा पत्रकार कला मंच के माध्यम से 1 मई को किया जाएगा। नाट्य महोत्सव के 1 दिन पूर्व द रांची प्रेस क्लब में पोस्टर लॉन्च किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्रा, उपाध्यक्ष पिंटू दुबे, सचिव जावेद अख्तर, संयुक्त सचिव अभिषेक सिन्हा, कोषाध्यक्ष सुशील सिंह मंटू, नाट्य महोत्सव में पार्टनर रेडियो खांची के प्रोफेसर आनंद ठाकुर एवं प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्यों में माणिक बोस, रूपम, संजय रंजन, परवेज कुरेशी एंव अमित दास, संदीप नाग, निलय सिंह, सौरभ सहित कई लोग उपस्थित थे।