आरपीएस अस्पताल, रांची में झारखंड बिहार प्लास्टिक सर्जन एसोसिएशन की CME का आयोजन

Ranchi: झारखंड बिहार प्लास्टिक सर्जन एसोसिएशन की राँची प्रभाग की CME RPS हॉस्पिटल सभा कक्ष में हुई जिसमें प्लास्टिक सर्जन डॉ विक्रांत रंजन ने धामिनी (artery) शिरा( vain) शाखामिलन (anatramosis) पर अपना शोध प्रस्तुत किया। डॉ पंकज ने भरे जख्म दाग (scar) सुधार विषय पर अपना कार्य प्रस्तुत किया।
बैठक में 2024 में होने वाले बर्न एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सम्मेलन जो रांची में होगी के एक्सक्यूटिव कमिटी की बैठक हुई, बैठक में डॉ अजय कुमार सिंह, डॉ अरविंद प्रकाश,डॉ अनंत सिन्हा, डॉ विजय शंकर दास, डॉ आर के पाठक,, डॉ विक्रांत रंजन शामिल हुए।
ज्ञातव्य है कि डॉ अनंत सिन्हा बर्न एशोसिएशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये हैं इसलिये 2024 में इस संध का राष्ट्रीय सम्मेलन राँची झारखंड में होना है।