झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के 305 पद रिक्त

झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा

अवर सचिव, उपसचिव, संयुक्त सचिव, अपर सचिव और विशेष सचिव की भारी कमी

Ranchi: झारखंड में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों की भारी कमी है।  इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राज्य में प्रशासनिक सेवा के 305 पद रिक्त हैं। इसमें अवर सचिव के 138 पद, उपसचिव के 153 पद (post), संयुक्त सचिव के चार, अपर सचिव के एक और विशेष सचिव के नौ पद रिक्त (Vacant) हैं।

राज्य  गठन के बाद से अब तक आठ सौ से अधिक अफसर अपर या विशेष सचिव तक नहीं बन पाये। इसकी मुख्य वजह 30 साल की नौकरी में मुश्किल से तीन प्रोन्नति (promotion) ही मिल पाया। जबकि नियुक्ति से लेकर 12 वर्ष की सर्विस में कम से कम एक प्रोमोशन मिलना चाहिए, लेकिन नतीजा यह है कि अबतक आठ सौ से अधिक अफसर संयुक्त सचिव के पद तक पहुंचते पहुंचते सेवानिवृत हो गये।

इसके पीछे मुख्य वजह जेपीएससी (JPSC) द्वारा ली गयी परीक्षा में देरी होना। राज्य गठन के बाद से अबतक मात्र दस परीक्षा ही जेपीएससी द्वारा ली गयी है। इसमें से भी कई परीक्षा को लेकर विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में है। वहीं दूसरी ओर 130 अफसरों का प्रोन्नति का मामला लटका हुआ है।  उल्लेखनीय है कि राज्य प्रशासनिक सेवा में 1460 पद स्वीकृत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *