रांची जिला में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए नामांकन 23 तक

प्रथम चरण के लिये तमाड़, बुंडू सोनहातू और राहे प्रखंड में नामांकन.
प्रथम चरण के लिये तमाड़, बुंडू सोनहातू और राहे प्रखंड में नामांकन
Ranchi : त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 हेतु रांची जिला अंतर्गत प्रथम चरण के लिए विभिन्न प्रखंडों में नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री जारी है। पहले चरण के लिए तमाड़, बुंडू, सोनहातू और राहे प्रखंड में विभिन्न पदों हेतु नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हो रही है। जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 23 अप्रैल 2022 तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा।
अधिसूचना जारी होने के पांचवें दिन प्रथम चरण के लिए रांची जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की कुल संख्या 58 रही। तमाड़ जिला परिषद सदस्य के लिए अपर समाहर्त्ता (नक्सल) के कार्यालय में 04 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। तमाड़ प्रखंड में मुखिया के लिए 12, सोनाहातू में पंचायत सदस्य के लिए 17, राहे अंचल में मुखिया के लिए 05, बुंडू अनुमण्डल से पंचायत समिति सदस्य के लिए 11 और राहे प्रखंड कार्यालय में ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 09 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये।
प्रथम चरण के लिए रांची जिला के तमाड़, बुंडू, सोनाहातू और राहे प्रखंड में नामनिर्देशन की अंतिम तारीख 23 अप्रैल 2022 है। नामांकन निर्देशन पत्रों की स्क्रूटनी 25-26 अप्रैल को की जाएगी। अभ्यर्थी 27 और 28 अप्रैल 2022 तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।