कांग्रेस का हाँथ हाथ उपद्रवियों और दंगाइयों के साथ – कमल पटेल

(भोपाल) : शिवराज सरकार के कृषि मंत्री व खरगोन जिले के पालक मंत्री कमल पटेल ने रामनवमी पर खरगोन में हुए उपद्रव में कांग्रेस और उनके नेताओं का हाथ होने का बड़ा आरोप लगाया है। मंत्री पटेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि जब खरगोन में पत्थरबाजी, आगजनी और लूट हो रही थी। तब कांग्रेसी मौन थे।
उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ जब सरकार ने कार्यवाही करना शुरू की तो चंद घंटों में कांग्रेस व उनके नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनकी मंडली को तकलीफ हो गई। दिग्विजय सिंह और उनकी कांग्रेसी मंडली दूसरे राज्यों के फोटो डालकर शांति के टापू मध्य प्रदेश का माहौल खराब करने जुटे हुए हैं। कृषि मंत्री कमल पटेल ने ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस का हाथ उपद्रवियों और दंगाइयों के साथ है।

खबरें एक नजर में….