इज्जत और जान पर खेलकर हम राजस्व काम रहे है – उमा भारती

(भोपाल) : मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शराबबंदी के लिए मोर्चा खोल रखा है। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने शुक्रवार को लगातार चार ट्वीट किए। उमा भारती ने इस बार शिवराज सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मैं मध्यप्रदेश की महिलाओं व बेटियों के साथ हूं। शराबखोरी के शिकार हो रहे बेटों के लिए भी चिंतित हूं। उनकी इज्जत व जान पर खेलकर हम राजस्व कमा रहे हैं, इस पर शर्मिंदा भी हूं।

उन्होंने कहा कि शनिवार से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही हैं। शुक्रवार को हमने मध्यप्रदेश में नई शराब नीति लागू की है। इसमें लोगों को ज्यादा शराब कैसे पिलाई जा सके, अहातों में ज्यादा शराब कैसे परोसी जा सके, इस व्यवस्था को निश्चित किया है। इसका विरोध किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ व दिल्ली की शराब नीति के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाइयां सड़क पर उतर आई हैं।

खबरें एक नजर में….