ऑस्ट्रेलिया में समुद्र तट पर मिला एलियन जैसा जीव ,लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया विडिओ
(केनबरा) : ऑस्ट्रेलिया के समुद्री तट पर एक एलियन जैसा जीव मिला है। बड़े पंजे, खोपड़ी, लचीले अंग और बड़ी पूंछ वाला यह जीव देखने में एकदम एलियन जैसा नजर आ रहा है। शुरुआत में इसकी पहचान रहस्य बनी हुई थी। हालांकि, अब वैज्ञानिक इस जीव का नाम ब्रशटेल पॉसम बता रहे हैं।
लोग सुबह-सुबह घूमने निकले तो रह गए दंग
ऑस्ट्रेलिया के कॉटन ट्री बीच पर पाया गया यह जीव समुद्र की लहरों के साथ बहकर किनारे पर आ गया था। यहां रहने वाले एलेक्स टैन जब सुबह घूमने निकले, तो उन्होंने सबसे पहले बीच पर इसे देखा।
एलेक्स ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इस जीव का एक वीडियो साझा किया और अनुमान लगाया है कि यह क्या हो सकता है। उनका यह वीडियो दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का ये मानना था कि ये एक कंगारू या वालबाय जैसा जानवर भी हो सकता है।
उन्होंने वीडियो में बताया कि जब मैंने पहली बार इसे देखा तो मुझे यह अजीब लगा। एलेक्स ने कैमरे में इसकी कुछ तस्वीरें भी कैद की हैं। फोटोज में जीव के ऊपर चारों ओर मक्खियों को भिनभिनाते देखा जा सकता है
ऑस्ट्रेलिया में ऐसे कई बार मिल चुके है चौंकाने वाले जीव
यह पहली बार नहीं है जब कोई इस तरह ऑस्ट्रेलिया के बीच पर मिला है। पिछले महीने सिडनी के उत्तरी समुद्र तट पर भी एक रहस्यमयी जीव पाया गया था। इसकी पहचान एनीमोन नाम के भटकते समुद्री जानवर के रूप में हुई थी। इसे तैरने वाला एनीऐसा अजीबोगरीब जीव मोन या ‘ब्रेन एनीमोन’ के नाम से भी जाना जाता है।ऐसी ही एक और घटना जुलाई 2020 में देखने को मिली थी। तब भी क्वींसलैंड के एक बीच पर एलियन जैसा जीव पाया गया था। गुलाबी बूंद जैसे दिखने वाले उस जीव को डेमियन सईद ने कैमरे में कैद किया था।