सेना भर्ती जल्द करने के लिए प्रियंका ने लिखा राजनाथ सिंह को पत्र
(लखनऊ) : कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर सेना में युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरु करने का आग्रह किया है।
श्रीमती वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि युवा सेना में भर्ती होने के लिए लगातार परिश्रम कर रहे हैं लेकिन भर्ती केंद्रों पर भर्तियां नहीं होने के कारण तैयारी करने वाले युवा निराश हो रहे हैं इसलिए उनकी खुशी के लिए तत्काल भर्ती प्रक्रिया आरंभ की जानी चाहिए।
सेना में भर्ती के लिए लाखों युवा हाड़तोड़ मेहनत कर देशसेवा के सपने के साथ तैयारी करते हैं। लेकिन ये युवा वायुसैनिक भर्ती (जनवरी 2020) की एनरोलमेंट लिस्ट व परिणाम (वायुसैनिक भर्ती 2021) व सालों से थल सेना में भर्ती न आने से परेशान हैं।
आज रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी…1/2 pic.twitter.com/zjopC72U3G
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 29, 2022
उन्होंने वायु सेना में 2020 में शुरु की गई भर्ती प्रक्रिया को भी पूरा करने का आग्रह किया और कहा “सेना में भर्ती के लिए लाखों युवा हाड़तोड़ मेहनत कर देशसेवा के सपने के साथ तैयारी करते हैं। लेकिन ये युवा वायुसैनिक भर्ती जनवरी 2020 की एनरोलमेंट लिस्ट तथा परिणाम वायुसैनिक भर्ती 2021 तथा सालों से थल सेना में भर्ती न आने से परेशान हैं।”
श्रीमती वाड्रा ने श्री सिंह को यह पत्र भेजने के बाद इसकी जानकारी ट्वीट कर देते हुए कहा “आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी को पत्र लिखकर इस विषय में अविलंब सकारात्मक कदम उठाते हुए सेना भर्ती से जुड़े युवाओं की समस्याएं हल करने का अनुरोध किया।”