MPTET परीक्षा के पेपर लीक पर गमाई सियासत
(भोपाल) : मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा (MP-TET वर्ग-3) में पेपर लीक के आरोप का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने इसे व्यापमं-3 को छिपाने की तैयारी बताया है। दैनिक भास्कर की खबर को शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में तंज मारते हुए लिखा- जांच कराने के बजाय शिकायत करने वाले पर मामला दर्ज कर लिया, वाह मामू। वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सरकार का बचाव करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के OSD पर कीचड़ उछाला जा रहा है।
लक्ष्मण सिंह नाम के शख्स के मोबाइल से MP-TET का पर्चा लीक का लगाया था आरोप; दोनों बोले- हम डरने वाले नहीं – Dainik Bhaskar
व्यापम 3 को छुपाने की तैयारी। जॉंच कराने के बजाय शिकायत करने वाले पर मामला दर्ज!!
वाह मामू वाह #VYAPAM3@ChouhanShivraj https://t.co/Bkh5sOZbSA
— digvijaya singh (@digvijaya_28) March 28, 2022
उधर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा- सरकार ने व्यापमं का नाम तो बदल दिया, लेकिन घोटाले अभी भी जारी हैं। जबकि व्यापमं घोटाले के व्हिसल ब्लोअर आनंद राय ने अपने ऊपर दर्ज कराई FIR को हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।
व्हिसल ब्लोअर आनंद राय ने कहा कि शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा वर्ग-3 का पेपर लीक हुआ है। हमने इस बात को सोशल मीडिया पर रखा तो एट्रोसिटी एक्ट में केस दर्ज करा दिया गया। यह एट्रोसिटी एक्ट का दुरुपयोग है। डॉ. राय ने शिवराज सरकार पर सवाल खड़े किए। राय ने पूछा कि कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा में गड़बड़ी उजागर हुई थी, क्या इस मामले में अब तक FIR दर्ज कराई है? टॉप-10 में सभी फर्जी लोग थे। हम चुप रहने वाले नहीं हैं।
जीतू पटवारी ने ट्वीट कर शिवराज सिंह को लिखा पत्र
लौट आया व्यापम !@ChouhanShivraj जी, वर्ग 3 परीक्षा के पेपर लीक मामले में आपके OSD अगर दोषी नहीं है तो उनके मोबाइल की फ़ोरेंसिक जाँच क्यों नहीं करवाते ?
खेर आपका बुलडोज़र युवाओं के भविष्य को छलने वाले पर नहीं चलेगा क्योंकि शिवराज है तो व्यापम है !#Vyapam #BJP pic.twitter.com/w2OqW6QP8g
— Jitu Patwari (@jitupatwari) March 27, 2022