संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गूटेरस ने युद्धरत रूस और उक्रेन से राजनयिक तौर तरीके अपनाए जाने और शांतिपूर्ण समाधान की कि अपील
(न्यू यॉर्क) : संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने युद्धरत रूस और यूक्रेन से राजनयिक तौर तरीक़े अपनाए जाने और शांतिपूर्ण समाधान की अपील की है।गुटेरस ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में आशंका जाहिर की कि दो सप्ताह से अधिक समय के युद्ध में निरीह लोग मारे जा रहे हैं, लाखों लोग घर छोड़कर शरणार्थी जीवन बिताने के लिए मजबूर हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि जिस तरह आणविक हथियारों को अलर्ट किया गया है, उसे देखते हुए एक भयावह आणविक युद्ध की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा कि इसके बावजूद इसी आणविक युद्ध की विभीषिका टालने के लिए शांति वार्ता और राजनयिक तौर तरीक़ों से समाधान खोजने की गुंजाइश बनी रहती है। इसके लिए सम्बद्ध पक्षों को पहल करनी चाहिए।