गृह मंत्री अमित शाह होगें उत्तरप्रदेश के पर्यवेक्षक , जानिए कैन कहाँ का है पर्यवेक्षक
(नई दिल्ली ) : भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को चार राज्यों में सरकार गठन के लिए केन्द्रीय पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा ने बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी की है।
कैन कहाँ का है पर्यवेक्षक
पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह उत्तर प्रदेश के पर्यवेक्षक होंगे। उनके साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास सह-पर्यवेक्षक होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड के पर्यवेक्षक होंगे। उनके साथ विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी सह-पर्यवेक्षक होंगी।
गोवा के लिए केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर पर्यवेक्षक होंगे। उनके साथ केन्द्रीय राज्य मंत्री एल मुरगन सह-पर्यवेक्षक होंगे। वहीं मणिपुर के लिए निर्मला सीतारमण पर्यवेक्षक होंगी और कानून मंत्री किरण रिजिजू सह-पर्यवेक्षक होंगे।सूत्रों के मुताबिक होली के बाद इन चारों राज्यों में सरकार गठन की प्रक्रिया शुरु होगी और नेतृत्व का भी चुनाव होगा। इसके तहत विधायक दल की बैठक होगी और दल का नेता चुना जाएगा।उल्लेखनीय है कि हाल ही में सम्पन्न पांच राज्यों के चुनाव में चार राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत हासिल किया है।