होली का शुभ मुहूर्त होगा केवल एक घंटा 10 मिनट

होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार होलिका दहन 17 मार्च को है। रंग वाली होली 18 मार्च को है। हालांकि कुछ पंचांग के अनुसार उदया तिथि में प्रतिपदा का मान लेते हुए रंगोत्सव 19 मार्च को भी है। महापर्व होली के आठ दिन पूर्व फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से पूर्णिमा तक होलाष्टक मनाया जाता है। शहर में 80 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। होलाष्टक 10 मार्च से शुरू होकर 17 मार्च तक रहेगा। इस महापर्व से आठ दिन पूर्व शुभ कार्यों के करने की मनाही होती है।

होलाष्टक में शुभ कार्य वर्जित होने का कारण भक्त प्रह्लाद और कामदेव से जुड़ा है। बताया जाता है कि राजा हिरण्यकश्यप ने बेटे प्रह्लाद को फाल्गुन शुक्ल अष्टमी तिथि से होलिका दहन तक कई प्रकार की यातनाएं दी थीं। अंत में बहन होलिका के साथ मिलकर फाल्गुन पूर्णिमा को भक्त प्रह्लाद की हत्या करने का प्रयास किया, लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से भक्त प्रह्लाद बच गए और होलिका आग में जलकर मर गई। वहीं भगवान शिव ने कामदेव को फाल्गुन शुक्ल अष्टमी को अपने क्रोध की अग्नि से भस्म कर दिया था। इन वजहों से ही होलाष्टक में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

शुभ मुहूर्त केवल एक घंटा 10 मिनट
ज्योतिर्विद पं. रमेश चौरसिया के मुताबिक भद्रा रहित प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि होलिका दहन के लिए उत्तम मानी जाती है। भद्रा मुख में होलिका दहन नहीं करना चाहिए। पूर्णिमा तिथि 17 मार्च को दिन में 1:29 से शुरू होकर अगले दिन 12:47 तक रहेगी। इस बीच 17 मार्च को भद्रा दोपहर 1:29 बजे से शुरू होकर रात्रि 1:12 तक रहेगा।

भद्रा पूंछकाल रात्रि 09:06 से रात्रि 10:16 तक एवं भद्रा मुखकाल रात्रि 10 :16 से रात्रि 12 :13 तक रहेगा। धर्मसिंधु ग्रन्थ मान्यता अनुसार भद्रा मुख में होलिका दहन कदाचित नहीं करना चाहिए। यदि भद्रा मध्य रात्रि तक व्याप्त हो तो ऐसी परिस्थिति में भद्रा पूंछ के दौरान होलिका दहन किया जा सकता है। होलिका दहन भद्रा पूंछकाल में रात्रि 09:06 से रात्रि 10:16 के मध्य या भद्रा समाप्ति रात्रि 01:13 के बाद किया जा सकता है।

चैत्र नवरात्रि से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, मनाएंगे जश्न
मिथुन राशि:
 आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। कारोबार की स्थिति निरंतर मजबूत होती रहेगी।
वृश्चिक राशि: जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।लाभ के अवसर भी मिलेंगे।नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
धनु राशि: आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
मकर राशि: मन प्रसन्न रहेगा।खर्चों में कमी तथा पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा।

खबरें एक नजर में….