रीवा के अजगहरा गांव में पाइप के गोडाउन में लड़ी आग
रीवा के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के अजगहरा गांव में पाइप के गोडाउन में आग लग गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे की है। एक घंटे में फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि एक किलोमीटर दूर से धुआं दिख रहा था। दोपहर में ग्रामीणों ने गोडाउन में से आग की लपटें उठती देखीं। इस पर उन्होंने फायर ब्रिगेड और पुलिस थाने में सूचना दी। जानकारी के मुताबिक ये गोडाउन केके स्पन कंपनी का है। ये कंपनी नगर निगम के तहत सीवरेज पाइप लाइन का काम करती है। कंपनी की समय अवधि खत्म हो गई है। लोगों का कहना है कि घटना के समय गोडाउन में कोई नहीं था। यहां चौकीदार भी नहीं था। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर एक घंटे में काबू पाया गया। घटना में प्लास्टिक के पाइप समेत अन्य सामान खाक हो गया।