झाँसी की चारों सीटों पर BJP ने किया कब्ज़ा
झांसी की चारों सीटों पर भाजपा ने क्लीन स्वीप कर लिया है। सुबह आठ बजे से जब रुझान आने शुरु हुए तभी से भाजपा बढ़त में चल रही थी। गरौठा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जवाहर लाल राजपूत ने 33,714 हजार वोटों से शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने सपा के दीप नारायण यादव का हराया। इसी तरह से सदर सीट पर भाजपा के रवि शर्मा ने सपा के सीतराम कुशवाहा, बबीना से राजीव पारीछा ने सपा के यशपाल यादव और मऊरानीपुर से भाजपा अपना दल एस गठबंधन प्रत्याशी रश्मि आर्य ने सपा के तिलकचंद्र अहिरवार को हराया।
सीटें | BJP/ अपना दल एस | सपा | BSP | कांग्रेस |
सदर | रवि शर्मा (जीते) | सीताराम कुशवाहा | कैलाश साहू | राहुल रिछारिया |
गरौठा | जवाहर लाल राजपूत(जीते) | दीप नारायण सिंह यादव | बीर सिंह | नेहा निरंजन |
बबीना | राजीव पारीक्षा (जीते) | यशपाल यादव | दशरथ सिंह राजपूत | चंद्रशेखर तिवारी |
मऊरानीपुर | रश्मि आर्य (जीते) | तिलकचंद्र अहिरवार | रोहित रतन | भगवानदास कोरी |