भोपाल: कांग्रेस नेतृत्व ने अविनाश कडबे को सौंपी सोशल मीडिया अध्यक्ष की जिम्मेदारी
भोपाल। भोपाल के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस की विचारधारा और उसकी रीति-नीति को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाने कांग्रेस नेता अविनाश कडबे को जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ निर्देश पर अविनाश कडबे को यह काम सौंपा गया है। सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभय तिवारी द्वारा पत्र के मुताबिक भोपाल में अविनाश कड़बे, मण्डला में विवेक दुबे, खण्डवा में वामन राव जाधव को सोशल मीडिया का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग में निम्नानुसार जिलाध्यक्षों की नियुक्तियां की गई है।
1. विवेक दुबे – मण्डला
2. अविनाश कड़वे – भोपाल
3. वामन राव जाधव – खण्डवासभी को बधाई एवं शुभकामनाएं, कांग्रेस परिवार आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। pic.twitter.com/rt7fNjUZlo
— MP Congress (@INCMP) March 8, 2022
अविनाश कडबे को राजधानी की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का धन्यवाद देते हुए कहा कि वे इस काम को ईमानदारी से निभाएंगे। अनिवाश कडबे को सोशल मीडिया का अध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभय तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया विजेंद्र शुक्ला, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निकेश चौहान, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष राहुल राठौर, सोशल मीडिया प्रभारी अभिनव बरोंलिया, योगेश सराठे रमेश पांडे सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों बधाई एवं शुभकामनाएं दी।