भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने पवन दुुुबे को एक बार फिर दिया मौका, बनाए गए सोशल मीडिया प्रदेश सह संयोजक
भोपाल। बरेली के युवा नेता गौभक्त पवन दुबे को भाजपा सोशल मीडिया का पुनः प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किया है। इसे लेकर रायसेन जिले व ग्रह नगर बरेली में खुशी का माहौल है। पुन: जिम्मेदारी दिए जाने पर पवन दुबे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा समेत प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद दिया और उन्हें मिली जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए संकल्प लिया। उन्होंने ये भी कहा कि उन पर छिंद वाले दादा की असीम कृपा है।
इस मौके पर सिलवानी विधायक रामपाल सिंह, बरेली नगर के पूर्व विधायक रामकिशन पटेल, हरनाम सिंह, जिला उपाध्यक्ष नेपालसिंह, शेरसिंह, मकरंद सिंह पटेल, सुरेश पाठक, विनोद साहू, पवन रघुवंशी, हिदू उत्सव समिति अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजपूत, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रेवा सिंह गोदर, योगेंद्र पटेल, हेमंत चौधरी, अध्यक्ष बरेली, ब्राम्हण समाज अध्यक्ष रामकुमार उपाध्याय, लखन सिंह, केसव सोनी, राष्ट्रीय गौ सेवा संघ जिला अध्यक्ष वीरू शर्मा, पत्रकार संघ संजय शर्मा, संतोष मालवीय, देव किरार, गोलू, महाकाल अखाड़ा समित सभी वरिष्ठजन ने बधाई दी।